राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दिखेगी सुशासन के एक साल की झलक
Updated on
13-12-2024 02:29 PM
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।
जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…