बीजापुर के चारों जनपदों में हुआ "बस्तर पंडुम" का भव्य आयोजन

Updated on 19-03-2025 12:49 PM

बीजापुर।  छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुसार जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति, पंरपरा, लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य व्यंजन पेय पदार्थो के मूल्य रूप संरक्षण, संवर्धन एवं कला समूहों के सतत विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से "बस्तर पंडुम 2025" का भव्य आयोजन कलेक्टर  संबित मिश्रा के मागगर्शन में बीजापुर जिले के चारों जनपदों में हुआ जिसमें भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ में ब्लॉक स्तरीय आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। वहीं बीजापुर एवं उसूर ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन 19 मार्च को होगा।

जनजातीय समाज एवं बस्तर पंडुम के आयोजन को लेकर उत्साह- जिले के बैगा, गुनिया, सिरहा, पुजारी एवं जनजातीय समाज के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय समाज के मौलिक परंपरा को संरक्षित एवं संर्वधित करने की परिकल्पना का स्वागत करते हुए कहा कि  "बस्तर पंडुम 2025"   में आदिवासी समाज एवं जनजातियों के जीवन पद्धति संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला जिससे जनजातीय समाज शासन के इस सराहनीय पहल से उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सुदूर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा- बस्तर पंडुम के व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण नियद नेल्लानार एवं अत्यंत सुदूर क्षेत्रों के जनजातीय समुदाय ने अपने रीति-रिवाज एवं पारंपरिक गतिविधियों का मनमोहक प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने पंहुचे पामेड़ मुरदंडा जैसे क्षेत्रों के दलों द्वारा भी सहभागिता दी जा रही है।


ताड़ी, छिंदरस, सल्फी, हंडिया पेज रहा आकर्षण का केन्द्र- प्रतियोगिता स्थल पर जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहा जहां सल्फी, ताड़ी, छिंदरस, हंडिया पेज, कोसमा मांड, चापड़ा चटनी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थो ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं आकर्षण एवं मौलिक वेशभूषा में विभिन्न जनजातीय नृत्य का सुंदर प्रस्तुतिकरण देखने को मिला।

चारों ब्लॉक  में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों में उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शामिल होकर बस्तर पंडुम को और भी खूबसुरत बना दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.