सोमवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

Updated on 07-04-2025 12:49 PM

राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए। महावीर चौक हनुमान मंदिर में समाप्त होगी ।
शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण:
शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक विशेष रूप से देखने मिलेगी ।
आकर्षक पंथी नृत्य , आदिवासी नृत्य एवं राउत नाचा की विशेषज्ञ मंडलींयो द्वारा यात्रा के दौरान अपने नृत्य एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करते हुए शहर वासियों को रामनवमी की बधाई देते चलायमान रहेंगी ।
भगवान राम की झांकी: शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान राम दरबार की झांकी होगी, जिसमें आकर्षक रूप से उनके भव्य दरबार का दर्शन धर्मप्रेमिंयो को होगा
संगीत और नृत्य: यात्रा में संगीत और देवताओं की चलित विभिन्न झांकियों की प्रस्तुतियां भी होंगी, जो दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी।
– धार्मिक कार्यक्रम: शोभा यात्रा के दौरान चलित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भजन, कीर्तन और पूजा-अर्चना शामिल हैं।
विशेष आकर्षण- शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण विशाल आकार लिए बाहुबली हनुमानजी शोभायात्रा के दौरान मार्गो पर चलते नजर आएंगे उनके साथ होंगे रामलला का वह स्वरूप जो विगत वर्ष श्री अयोध्याजी में 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के पश्चात विराजमान हुए हैं । इस शोभा यात्रा हेतु विशेष रूप से पधारे महाकाय बाहुबली हनुमानजी एवं स्वयं रामलला के स्वरूप में भगवान राम शोभा यात्रा के दौरान धर्म प्रेमियों के साथ शहर वासियों को आशीर्वाद देने निकलेंगे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.