हाथियों के दल ने ग्रामीणों के फसलो को पहुंचाया नुकसान

Updated on 30-09-2024 12:13 PM

रायगढ़ ।  जिले के जंगलों में इन दिनों 120 हाथी विचरण कर रहे हैं। आलम यह है कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 8 माह में मानव द्वंद की घटनाएं जिले में एक्का- दुक्का ही रहा हैं।


चूंकि पड़ोसी जिले से हाथियों की धमक होते ही जिले के दोनों वन मंडल के दर्जनों किसानों के मिट्टी के मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए धान और बाड़ियो को नुकसान पहुंचाया है।


वन विभाग आर्थिक नुकसान का आंकलन कर कार्रवाई में जुट गई है।


रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दो माह के अंतराल की रिपोर्ट में पहले जहां रायगढ़ और धरमजयगढ़ दोनों वन मंडल को मिलाकर कुल 97 से 98 हाथी विचरण कर रहे थे, वहीं हाथियों की संख्या अब 120 तक पहुंच गई है। जबकि जुलाई-अगस्त में यह संख्या 124 तक थी। जिसमे नर मादा के साथ अलग-अलग झुंड में हाथी विचरण कर रहे थे। वर्तमान में दूसरे जिले से हाथियों का झुंड इस झुंड में शामिल होते ही आक्रामक मुद्रा में है।


इसी माह एक 4 दिन पहले हमले एक युवक की मौत हुई है जबकि एक दूसरी घटना में एक ग्रामीण घायल हुआ है। वहीं रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमतरा बीट में दो ग्रामीणों के मकान को क्षति पहुंचाया है।


इसके साथ ही धरमजयगढ़ के अति संवेदनशील गांव में हाथियों की दस्तक से ग्रामीण उनके व्यवहार शैली से भयभीत हैं। वही हाथी भी लगातार खेत में चलकर किसानों के फसलों को नुकसान कर रहे हैं। किसान अपनी बाड़ी व खेत में जो कच्चे मकान बनाए हैं उन्हें हाथियों का दल तोड़ रहे है। दो दिन से लगातार हाथियों के खेत व बाड़ियों को नुकसान पहुंचाने से किसानों में दहशत है।


अति संवेदनशील गांव में हाथी है आक्रामक शैली में


जिले के दोनों वन मंडल में अति संवेदनशील ओंगना वन परिक्षेत्र के विजयनगर, मोहलीपारा, सुखापारा में 21 , सिंघीझाप, गडाईनबहरी में 11 , खलबोरा, दर्रीडीह, में 5 , फत्तेपुर, उद्उदा में 4 के अलावा बोजिया में 3 किसानों की धान की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।


मानव द्वंद रोकने सुरक्षा घेरा के लिए बैठकों का दौर


जिले के धरमजयगढ़ के अति संवेदनशील गांव जो जंगल के बीच बसे है उनमें बैठक चल रही है यह बैठक मानव द्वंद रोकने तथा दोनो जीवों के जीवन को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे है। जंगल में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गांव-गांव में बैठक करके गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया जाता है। ग्रामीणों को किसी भी हाल में जंगल की तरफ नही जाने की सलाह दी जा रही है। बैठक का उद्देश्य जनहानि की घटना न हो।


30 बच्चे के साथ 124 हाथी जिले में


वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों में इन दिनों नर हाथी की संख्या 32, मादा हाथी की संख्या 58 के अलावा 30 हाथी बच्चे शामिल है। ये अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.