हेलमेट न होता तो कट जाता गला; भोपाल में चलती बाइक पर फंदे की तरह लिपटा टूटा केबल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला मौत का लाइव हादसा

Updated on 26-06-2026 02:24 PM
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे से रोशनपुरा की ओर जा रहे एक 30 वर्षीय युवक की जान जाते-जाते बची।चलती बाइक पर अचानक आसमान से टूटा एक ब्रॉडबैंड केबल किसी यमराज के फंदे की तरह सीधे युवक के गले में आकर लिपट गया। गनीमत यह रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था और रफ्तार नियंत्रित थी, जिसके चलते एक बड़ा और जानलेवा हादसा होते-होते टल गया।
पीड़ित युवक ने इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर टीटी नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रंगमहल चौराहे के पास गले में आ फंसा 'मौत का फंदा'

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटरा सुल्तानाबाद (कमला नगर) के रहने वाले रोहित सराठे (30) पेशे से ड्राइवर हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी बाइक से रंगमहल चौराहे से रोशनपुरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जीटीबी कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंचे, हवा में बेहद खतरनाक तरीके से लटक रहा एक ढीला ब्रॉडबैंड केबल अचानक टूटकर नीचे गिरा और सीधा उनकी गर्दन में फंस गया।

खुद घायल हुए, पर दूसरों की जान बचाई

इस खौफनाक हादसे से उबरने के बाद रोहित ने जो किया, वह मिसाल है। खुद को केबल से मुक्त करने के बाद रोहित ने सड़क पर बिखरे उस लंबे और जानलेवा केबल को अकेले ही समेटा और फुटपाथ के किनारे किया। रोहित ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि पीछे से आ रहे अन्य दोपहिया वाहन चालक उस अंधेरे में केबल की चपेट में आकर किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार न हो जाएं।
इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार केबल नेटवर्क कंपनी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विकास कार्यों के बीच 'मौत के जाल' बने लटकते तार

शिकायतकर्ता रोहित ने शहर के अन्य इलाकों की जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि केवल टीटी नगर ही नहीं, बल्कि भोपाल के कई ऐसे वीआईपी इलाके जहां स्मार्ट सिटी या अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां इंटरनेट, डिस्क और बिजली के तार बेहद लापरवाही से लटके हुए हैं। जिम्मेदार प्राइवेट एजेंसियां और नगर निगम इनका कभी सुरक्षा ऑडिट नहीं करते, जो रोज आम जनता की जान से खिलवाड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.