तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Updated on 14-07-2025 04:52 PM

रायगढ़।  जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर सरकार सड़क सुरक्षा और हेलमेट अभियान की बात करती है, तो दूसरी ओर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही के चलते निर्दोषों की जान चली जा रही है। रविवार रात को तमनार थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:10 बजे, तमनार चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और शव की पहचान तक मुश्किल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, और किसी को उसका नंबर नोट करने तक का मौका नहीं मिला।

पूंजीपथरा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया गया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भेजी है, ताकि कोई परिजन या जानकार शव की शिनाख्त कर सके। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान कर पाना बेहद कठिन हो गया है।


घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन पर सड़क सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि तमनार चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते, तो वाहन की पहचान हो जाती और चालक पकड़ा जाता। लेकिन सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते हर बार की तरह दोषी भाग निकलता है।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, और चश्मदीदों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

यह हादसा केवल एक व्यक्ति की दुखद मौत नहीं है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता का आईना है। हर हफ्ते हो रहे हादसे, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, बिना निगरानी के ट्रैफिक—ये सब सिस्टम की खामियों को उजागर करते हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन अब भी जागेगा? क्या अब व्यवस्था में कोई सुधार होगा? या फिर अगली बार फिर एक और निर्दोष जान इसी तरह की लापरवाही का शिकार बनेगी?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.