प्रसिद्ध गायक बाबा हंसराज रघुवंशी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, भोलेबाबा के भजनों से झूम उठे भक्त

Updated on 23-02-2025 01:29 PM

गरियाबंद ।  राजिम कुंभ कल्प के दसवें दिन सुप्रसिद्ध गायक बाबा हंसराज रघुवंशी ने राजिम कुंभ कल्प मेला के सांस्कृतिक मंच पर अलग ही जान डाल दी। बाबा हंसराज रघुवंशी के ओजस्वी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर सुरमयी गीतों एवं भजनों के साथ संगीत के मिश्रण ने ऐसा रंग जमाया की कुछ समय के लिए श्रोतागण संगीत के सुरमयी धारा में बाबा हंसराज रघुवंशी के साथ हो लिए।

बाबा हंसराज रघुवंशी के भोले शंकर.. शिव शंभू से ओतप्रोत भक्तिमय गीतों के सुरों में लोग झूम उठे। जय शिव शंभू.., राधे राधे..., शिव समा रहे मुझमें.., लगी तो तुमसे लगन मेरे शंकरा..., मेरा भोला है भंडारी..., शिव कैलाश के वासी..., महाकुंभ में डुबकी लगा..., महादेव मिल जाएंगे..., हम भोले के हैं भक्त..., अयोध्या आएं है प्यारे राम..., भोले बाबा तेरी क्या बात हैं..., पार्वती बोली शंभू से..., महादेव तेरी डमरू डम -डम -बाजे..., जैसे मनभावन भक्ति गीतों से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भक्तिमय गीतों ने भगवान शंकर के प्रति आस्था एवं समर्पण से अवगत कराया। शुक्रवार को बाबा हंसराज ने अपने भजनों से ऐसा समा बंधा कि लोग नाचते, गाते और झुमते हुए दिखे। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक उनके भजनों में झूमने नाचने लगे। हंसराज की एक झलक पाने और उनको सुनने जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंच से सामने दर्शकों की ऐसी भीड़ थी कि पैर रखने के लिए जगह नहीं बची थी।

सांस्कृतिक मंच में कामीन टोण्डरे की टीम ने पंथी नृत्य के माध्यम से संत गुरू घासीदास के संदेशो को श्रोताओं तक पहुंचाया और मनुष्य के जीवन में अध्यात्मिक, निर्गुण भक्ति के प्रभाव को बताया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नंदकुमार साहू की टीम ने राजकीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। राजीव लोचन को प्रणाम करते हुए सुमधुर भजन तोर घर बेटा बिराजै..., लल्ला बेटा राजा मइया..., गोकुल जावत है..., कृष्ण लीला की झांकी व कृष्ण भगवान की बाल लीला की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। लोकेश्वर वर्मा की टीम ने जसगीत में भक्तिमय प्रस्तुति दी। ललित यादव की टीम ने भजन संध्या से अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। शिवनंदन चक्रधारी की टीम ने मानस गान में राम भक्त हनुमान के भक्ति की व्याख्या की। धन्नू लाल साहू की टीम लोक कला मंच ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा को मंच पर बिखेरा। साधेलाल रात्रे की टीम ने पंथी नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत से ताल मिलाते हुए एक साथ तय बरत रहिबे बाबा... पर नृत्य किया। बिलासपुर की आंचल पाण्डेय ने नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की जीवंत प्रस्तुति दी। आरती सिंह ने मनमोहक भाव भंगिमा के साथ कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। देवी भूमिका की टीम ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। व्यास नाथ योगी ने चंदैनी एवं आनंद निषाद की लोक कला मंच ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.