दुनिया में 'सफेद सोने' का मिला बहुत बड़ा खजाना, चीन का दबदबा होगा खत्म, जानें क्यों है ये बेहद अहम

Updated on 15-06-2024 04:55 PM
ओस्लो: यूरोपीय देश नॉर्वे में रेयर अर्थ एलीमेंट्स (REE) के सबसे बड़ी भंडार की खोज हुई है, जो दुनिया में चीन के दबदबे को खत्म कर सकती है। रेयर अर्थ नॉर्वे ने पिछले सप्ताह बताया कि उसे एक दुनिया बदल देने वाली संपत्ति हासिल हुई है। आरईई जमीन में पाए जाने वाले उन दुर्लभ तत्वों को कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन, पवन टर्बाइन और सटीक गाइडेड मिसाइल सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण चीजों में किया जाता है। इसमें याट्रियम और नियोडिमियम समेत 15 प्रकार के दुर्लभ तत्व शामिल हैं। याट्रियम के चलते इसे सफेद सोना कहा जाता है। वर्तमान में दुनिया के संपूर्ण आरईई का 60 प्रतिशत अकेले चीन निकालता है, जबकि प्रसंस्करण में इसका हिस्सा बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाता है। यूरोपीय संघ के आरईई आयात का 98 फीसदी और अमेरिका के आयात का 80 फीसदी चीन से आता है, जो वाशिंगटन और ब्रसेल्स के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता का विषय है।

2030 से पहले खनन की योजना

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, ओस्लो से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित फेन कार्बोनेटाइट कॉम्प्लेक्स में लगभग 8.8 मेगाटन दुर्लभ मृदा ऑक्साइड होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इसमें 1.5 मेगाटन दुर्लभ चुंबकीय अर्थ ऑक्साइड है, जो पवन टरबाइन और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए महत्वपूर्ण है। रेयर अर्थ नॉर्वे ने कहा, 2030 से पहले खनन के पहले चरण को विकसित करने के लिए 94.3 अरब डॉलर के निवेश के फैसले को लिए जाने की जरूरत है।इसी साल 23 मई को यूरोपीय संघ ने बाहरी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने के लिए एक अधिनियम को मंजूरी दी है, जिसके तहत महत्वपूर्ण कच्चे माल की वार्षिक खपत का 10 प्रतिशत घरेलू स्तर पर प्राप्त करने को कहा गया है। साथ ही इसमें 40 फीसदी प्रसंस्करण भी खुद से करना चाहिए। अधिनियम में यह भी अनिवार्य किया गया है कि किसी रणनीतिक कच्चे माल का 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सा किसी तीसरे देश से नहीं आ सकता है। नॉर्वे यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है लेकिन इसके एकल बाजार में हिस्सा लेता है।

चीन दिखा रहा अपनी दादागिरी

चीन ने हाल ही में रणनीतिक धातुओं पर अपने नियंत्रण का लाभ उठाने की कोशिश की है। बीते साल बीजिंग ने रणनीतिक रेयर अर्थ एलीमेंट्स के निर्यात पर रिपोर्टिंग को कड़ा कर दिया था। इसे सेमीकंडक्टर और चिप बनाने वाले उपकरणों पर अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब के रूप में देखा गया था। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रेयर अर्थ एलीमेंट्स के साथ ही इन्हें संसाधित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों पर भी प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

क्या है रेयर अर्थ एलीमेंट्स

रेयर अर्थ एलीमेंट्स 17 धातुओं का एक समूह है, जिसमें यिट्रियम और स्कैंडियम भी शामिल है। रेयर अर्थ एलीमेंट 200 से अधिक उत्पादों के लिए बेहद ही जरूरी है। इसमें मोबाइल फोन, कम्प्यूटर हार्ड ड्राइव, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन और एलईडी स्क्रीन और टेलीविजन शामिल हैं। इसके साथ ही रक्षा इकाइयों में इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले, मार्गदर्शन प्रणाली, लेजर, रडार और सोनार सिस्टम शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.