तार्किक विसंगतियों की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा, 10 दिन में आपत्ति का अवसर

Updated on 07-02-2026 02:30 PM

सूरजपुर।  सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा तार्किक विसंगतियों (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज) की श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में संबंधित सूचियाँ आम नागरिकों के अवलोकन हेतु चस्पा की गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में प्रभावित व्यक्तियों को सूची के प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों की अवधि के भीतर अपने दस्तावेज अथवा आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि, जिनमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी शामिल हो सकते हैं, के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज बीएलओ कार्यालय अथवा तहसील/अनुविभागीय अधिकारी स्तर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।   आयोग के निर्देशों के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 11 फरवरी 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा तार्किक विसंगतियों की सूची का वाचन किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को जानकारी मिल सके और वे समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.