गौतम अडानी के लिए थोड़ी खुशी-थोड़ा गम, जानिए कौन सा शेयर चढ़ा-कौन लुढ़का?

Updated on 10-02-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयर के दाम धराधर गिरने लगे। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद से अडानी समूह का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया। अडानी के शेयरों ( Adani Shares) में भारी बिकवाली देखने को मिली। अडानी समूह के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही ढह गए। हालांकि कुछ शेयरों ने राहत दी। अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। 3 को छोड़कर सभी 7 शेयर लाल निशान के साथ खुले हैं।

इस रिपोर्ट का असर

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इंडेक्स ऑपरेटर MSCI ने अडानी की चार कंपनियों के फ्री फ्लोट डेजिग्नेशन पर कटौती का फैसला किया। MSCI ने अडानी समूह के चार शेयरों अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और एसीसी के फ्री फ्लोट स्टेटस को कम कर दिया है। एक मार्च से ये लागू होगा। MSCI के इस फैसले के बाद अडानी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी अडानी समूह की कंपनियों के शेयर प्राइस गिरने लगे है।

आज अडानी के शेयरों का हाल

अडानी समूह के 10 कंपनियों के शेयर की कीमत को देखें तो आज मार्केट खुलते ही अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ( ADANI ENTERPRISES LTD) के शेयर 2.33 फीसदी गिरे, लेकिन 10.56 बजे अचानक इसमें तेजी लौटी। खबर लिखे जाने तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2.88 फीसदी की तेजी आई और शेयर 1982.75 रुपये पर पहुंच गए। वहीं 10.36 बजे तक अडानी पोर्ट (ADANI PORTS AND SPECIAL ECONOMIC ZONE) के शेयर 2.48 फीसदी चढ़कर 598.10 रुपये पर पहुंच गए है। वहीं अडानी पावर ( ADANI POWER LTD) के शेयरों में 4.97 फीसदी की गिरावट आई और ये 164.30 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5 फीसदी गिरकर 1186.15 रुपये पर खुला है। अडानी ग्रीन एनर्जी ( Adani Green Energy Ltd) के शेयर 4.74 फीसदी गिरकर 725.80 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। अडानी टोटल गैस ( adani Total Gas Ltd) के शेयर 5 फीसदी लुढ़कर 1258.25 रुपये पर चल रहा है। वहीं अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर में 2.09 फीसदी की चढ़कर 449.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। आज एसीसी सीमेंट के शेयर 0.76 फीसदी गिरकर 1902 रुपये पर ट्रेंड कर रहे है। आज अंबुजा सीमेंट अकेला शेयर है, जिसके शेयर 1.59 फीसदी चढ़े हैं। आज अंबुजा शेयर बाजार खुलते ही तेजी के साथ 363.70 रुपये पर पहुंच गए।

कौन चढ़ा-कौन गिरा ?

अडानी समूह की कंपनियों में से अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के शेयर चढ़े हैं। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल, अडानी ग्रीन, एसीसी, एनडीटीवी के शेयर गिरे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.