चीन को करारी चोट, स्टील इंपोर्ट पर 3 साल के लिए टैरिफ, भारत ने ड्रैगन को दिखा दिया आईना

Updated on 31-12-2025 12:54 PM
नई दिल्ली: भारत ने चीन की चालों को समझते हुए स्टील सहित कई प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर 3 साल के लिए टैरिफ लगा दिया है। ये एक्शन सीधे तौर पर चीन को प्रभावित करेगा, जिससे उसकी सस्ता स्टील डंप करने की नीति को गहरा झटका लगना तय है।

भारत ने कुछ खास स्टील प्रोडक्ट्स पर तीन साल के लिए 11-12 प्रतिशत का इंपोर्ट टैरिफ लगा दिया है। यह कदम चीन से आने वाले शिपमेंट में बढ़ोतरी को रोकने के लिए उठाया गया है। फैसले के तहत पहले साल ड्यूटी 12 प्रतिशत होगी, दूसरे साल यह घटकर 11.5 प्रतिशत हो जाएगी और तीसरे साल यह और कम होकर 11% हो जाएगी।

कुछ विकासशील देशों को दी गई है छूट

बता दें कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड स्टील उत्पादक देश भारत फिलहाल चीन से सस्ते स्टील इंपोर्ट में बढ़ोतरी से जूझ रहा है। इस ट्रेंड से एंटी-डंपिंग की चिंताएं बढ़ गई हैं और घरेलू स्टील बनाने वाली कंपनियों पर दबाव पड़ा है। सरकारी गजट में छपे इस मेजर में कुछ विकासशील देशों से होने वाले इंपोर्ट को छूट दी गई है, हालांकि चीन, वियतनाम और नेपाल पर यह लेवी लागू होगी। यह स्टेनलेस स्टील जैसे स्पेशल स्टील प्रोडक्ट्स पर भी लागू नहीं होगा।

इंपोर्ट में देखी जा रही है जबरदस्त तेजी

मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि हम नहीं चाहते कि सस्ते इंपोर्ट और घटिया प्रोडक्ट्स की वजह से घरेलू स्टील इंडस्ट्री को नुकसान हो। ऑर्डर में कहा गया है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने इंपोर्ट में 'हाल ही में, अचानक, तेजी से और बड़ी बढ़ोतरी' पाए जाने के बाद तीन साल की ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है। अप्रैल 2025 में भारत सरकार ने विदेशी देशों से होने वाले सभी इंपोर्ट पर 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत का टेम्पररी टैरिफ लगाया था, जो नवंबर 2025 में खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.