चलती ट्रेन में झपकी आने पर एक शख्स 60 फीट नीचे कोयल नदी में गिरा, जानिए फिर क्या हुआ

Updated on 28-09-2023 01:12 PM
डाल्टनगंजः दिल्ली से बोकारो जा रहे एक व्यक्ति को चलती एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे के पास झपकी आ गई। ट्रेन में अचानक झपकी वो शख्स 60 फीट (18 मीटर) नीचे कोयल नदी में गिर गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच गया। बताया गया है कि बारिश के मौसम में नदी में पानी रहने के कारण जैसे ही वो शख्स गिरा, जलस्तर पर्याप्त रहने के कारण उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आईं। बाद में वो मदद के लिए चिल्लाया और बचाव अभियान के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया।

यात्रा के दौरान रात में ठीक से नहीं सो पाने के कारण झपकी आई

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोज करमाली जम्मूतवी-टाटा-संबलपुर एक्सप्रेस के एक सामान्य श्रेणी के बोगी में दरवाजे के पास बैठा था। रात भर की यात्रा के दौरान सीट नहीं मिलने के कारण वो ठीक से सो नहीं पाया था। सुबह में कुछ क्षण तेज हवा के झोंके में अचानक उसे झपकी आ गई। लेकिन उसने अपनी आंखें खोली तो खुद को पानी में पाया। बोगी की खड़खड़ाहट, ट्रेन और सभी यात्री गायब हो चुके थे।

नदी में जलस्तर रहने के कारण बच गई जान


रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्री की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में सुखद बात ये रही कि 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। यह हादसा भी उस स्थान पर हुआ, जहां नदी में पर्याप्त जलस्तर मौजूद था। यदि किसी पत्थरीले या जंगल-झाड़ के इलाके में यह हादसा होता, तो यात्री की मुश्किलें बढ़ सकती थी। बाद में रेल यात्री दूसरी ट्रेन से अपने घर के लिए रवाना हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.