बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, सुल्तानपुर स्टेशन पर 4 आरोपी गिरफ्तार
Updated on
05-12-2024 04:18 PM
अज़हर अब्बास, सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में GRP पुलिस ने चार हत्यारोपियों को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने चाकूबाजी की थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपी जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुर गांव के निवासी है। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल गुरुवार को जम्मूतवी से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस में चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी की घटना में अमेठी के निहालगढ़ स्टेशन के निकट जनरल कोच में अचानक सीट को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात व्यक्तियों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस सुल्तानपुर सतर्क हुई और थानाध्यक्ष की तरफ से फोर्स मौके पर भेजी गई। घटना में तौहीद निवासी मदकीयन का पुरवा रानीगंज थाना जगदीशपुर की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।
GRP पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और राज्य की रेलवे पुलिस के जवान स्टेशन पर अलर्ट किया। उधर सूचना पर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम अलर्ट रही। जैसे ही ट्रेन यहां पहुंची बोगी से आरोपी पवन, सुजीत, दीपक और मिथुन गांव गौतमपुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। राजकीय रेलवे पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर रही है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…