स्कूल के बाजू में बने फार्म हाउस पर ले जाकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, शादीशुदा आरोपी ने की काली करतूत

Updated on 06-09-2024 10:04 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। एक शादीशुदा युवक द्वारा दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरीप ने रेप की इस घटना को स्कूल के बाजू में ही बने एक फार्म हाउस में अंजाम दी है। चिंताजनक बात यह है कि छात्रा नाबालिग है और उसकी उम्र महज 16 साल ही है, जबकि रेप करने वाला युवक शादीशुदा है।

आरोपी एक मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी काफी हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

जानें पूरा मामला


यह पूरी घटना ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार इस क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक किशोरी प्राइवेट स्कूल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही है। उसके पड़ोसी इरफान नाम के युवक से उसकी बातचीत पहले से होते रहती थी। इरफान किशोरी के स्कूल के पास बने एक फार्म हाउस में काम करता करता है।

डरा धमकाकर किया दुष्कर्म


पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की सुबह की समय छात्रा स्कूल गई थी। इसी दौरान इरफान ने उसे कहा कि उसके घर का कुछ सामान फार्म हाउस में रखा है। उसे घर ले जा लेना। इसके बाद सुबह 10:30 बजे छात्रा फार्म हाउस में पहुंची तो इरफान ने उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने धमकाया कि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

थाने में दर्ज की शिकायत


इसके बाद डरी सहमी छात्रा घर पहुंची। उसने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने परिवारजनों के सामने सारी बात बता दी। पीड़ित परिवारजन थाने पहुंचे तो वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इकट्ठे हो गए। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद ही पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित छात्रा और उसके परिजन इस घटना से काफी डरे और सहमे बताए जा रहे हैं। आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.