मेडिकल व्यवसायी से लोन दिलाने का झांसा देकर 73 लाख की ठगी

Updated on 01-10-2025 01:08 PM

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी सकरी निवासी मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडेय से लोन दिलाने का झांसा देकर ठग ने 73 लाख रुपए ठग लिए। व्यावसायी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि पांडेय को 12 फरवरी की दोपहर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया। उसने व्यापारी को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत उन्हें 50 लाख का लोन मिल सकता है।

लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए व्यापारी से आवश्यक दस्तावेज मांगे। व्यापारी ने दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उन्हें 70 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो सकता है और योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 14 फरवरी को 19 हजार 900 रुपये और फिर 16 फरवरी को लोन इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार 700 रुपये ऑनलाइन जमा करने कहा।

व्यापारी ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद अलग-अलग मदों में रकम की मांग की जाती रही। धीरे-धीरे व्यापारी ने कुल मिलाकर लगभग 73 लाख रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लोन न मिलने पर व्यापारी को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी के बताए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.