कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

Updated on 04-02-2026 12:01 PM

धमतरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए शासकीय योजनाओं से संबंधित ऋण प्रकरणों एवं आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित बैंक अथवा शाखा के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर  श्री मिश्रा ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन, स्थापना प्रक्रिया एवं विशेष शिविरों की संख्या बढ़ाने तथा एक समान दर नीति लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवसंरचना विकास, ऊर्जा स्वावलंबन एवं वित्तीय समावेशन जिले की प्राथमिकताएं हैं, जिनसे जनसुविधाओं में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े सभी ऋण प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृत किया जाए। साथ ही पीएमएफएमई योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फरवरी माह तक सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने पर भी जोर दिया

कलेक्टर ने जिले की बड़ी पंचायतों में बैंकिंग सुविधा प्रारंभ करने के लिए निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने निजी क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिए कि वे कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन से संबंधित ऋण प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन एवं मत्स्य पालन) योजना, जनसुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, आधार सीडिंग, एनआरएलएम 2025-26 के लक्ष्य, ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) तथा सितंबर 2025 की तिमाही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, आरबीआई प्रतिनिधि श्री अविनाश टोप्पो, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत मंडल श्री अनिल सोनी, नगर निगम उपायुक्त श्री पी.सी. सार्वा, लीड बैंक अधिकारी श्री इन्द्र कुमार टिलवानी सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएलसीसी एवं बैंक समीक्षा के दौरान ऋण योजनाओं, कमजोर वर्गों के वित्तीय समावेशन, बीमा, बैंक सखी, सीएसआर गतिविधियों तथा पीएम सूर्यघर योजना के लिए ऋण एवं सब्सिडी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन, स्थापना प्रक्रिया एवं विशेष शिविरों की संख्या बढ़ाने तथा एक समान दर नीति लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवसंरचना विकास, ऊर्जा स्वावलंबन एवं वित्तीय समावेशन जिले की प्राथमिकताएं हैं, जिनसे जनसुविधाओं में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.