गरियाबंद ब्लाक के जोन प्रभारी प्राचार्य एवं जोन के व्याख्याता की हुई बैठक

Updated on 28-11-2024 12:32 PM

गरियाबंद । कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी  ए.के सारस्वत, जिला नोडल अधिकारी  श्याम चंद्राकर,  मनोज केला, बीईओ  गजेंद्र ध्रुव, बीआरसीसी  तेजेश शर्मा ने आज गरियाबंद ब्लाक के कक्षा 10 वी एवं 12 वी के विषय शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक गरियाबंद में लिया गया। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु एवं राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग गरियाबंद हमेशा तत्पर हैं। बैठक में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के पूर्व ब्लू प्रिंट तैयार कर परीक्षा लिया जाना है। जिसमें ब्लूप्रिंट को विद्यार्थियों को लिखवाया गया है या नहीं, ब्लूप्रिंट को समस्त व्याख्याता को बताया गया है या नहीं, त्रैमासिक परीक्षा के बाद प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की आकलन छमाही परीक्षा की आकलन तक तैयारी करना। कोर्स 10 जनवरी तक पूर्ण करना, जनवरी माह में प्रश्न बैंक की तैयारी, कमजोर बच्चों को उत्तीर्ण  करने के लिए सरल प्रश्नों के उत्तर तैयार करना, बोर्ड परीक्षा की समय सारणी आने के बाद विद्यार्थियों को उनके अनुसार तैयारी करवाना जिस पर गैप कम है उनकी तैयारी कैसे करनी है। सभी जोन प्राचार्य शिक्षा गुणवत्ता में और बोर्ड परीक्षा में गरियाबंद के उत्कृष्ट प्रदर्शन हो। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षा अधिकारी गरियाबंद  गजेंद्र ध्रुव, बीआरसीसी  तेजेश शर्मा, जोन प्राचार्य वंदना पाण्डेय, अल्का दानी, बलदाऊ कोसले, धर्मेद्र ठाकुर सहित जोन के सभी व्याख्याता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.