रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप-2025 का आयोजन, 18 से 22 दिसंबर तक मिलेगा नि:शुल्क इलाज

Updated on 18-12-2025 04:57 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के अनुसार यह छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा।इस मेगा हेल्थ कैंप में देशभर से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों की टीम नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी। कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 8 से 10 हजार मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था की गई है।हेल्थ कैंप के आयोजक एवं पश्चिम विधायक राजेश मुणत ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर इलाज तक की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग जगह भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को देखते हुए दिल्ली से विशेष मशीन और विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज संभव हो सके।विधायक राजेश मुणत ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस मेगा हेल्थ कैंप का लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंप में सभी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगी और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.