दोबारा नहीं दिखेगा विराट कोहली जैसा मेगा स्टार

Updated on 14-05-2025 02:22 PM
ढलते सूरज की अपनी सुंदरता होती है, अपनी गरिमा होती है। विराट कोहली का क्रिकेट करियर भी इसी तरह एक खूबसूरत और गरिमापूर्ण ढलान पर है। विराट ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट से भी संन्यास ले लिया। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय फैंस को चरम सुख दिलाने वाले विराट का यह फैसला शायद वक्त से थोड़ा पहले आ गया। फिटनेस और मौजूदा लय के लिहाज से तो वह अभी और करीब दो साल सफेद जर्सी में दर्शकों का मनोरंजन कर सकते थे।

स्टार कल्चर भी जरूरी

विराट के रिटायरमेंट की आड़ में कुछ लोग भारतीय क्रिकेट से स्टार कल्चर खत्म करने की बात करते हैं। इसके पक्ष में कई बेहतरीन तर्क दिए जा सकते हैं, लेकिन वास्तविकता यही है कि इसी स्टार कल्चर ने भारतीय क्रिकेट को अलग मुकाम तक पहुंचाया है। अपने चहेते सितारों को देखने के लिए ही दर्शक स्टेडियम पहुंचते हैं। कुछ महीने पुराना ही एक बड़ा उदाहरण है। विराट रेलवे के खिलाफ दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरे थे। मैच की पूर्वसंध्या तक यह एक सामान्य रणजी मैच था, लेकिन सुबह छह बजे से ही स्टेडियम के बाहर लगे फैंस की लंबी कतार ने उस मैच की अहमियत से आयोजकों व पत्रकारों को रूबरू कराया। वह विराट का ही स्टारडम था, जिसने स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट के बाहर अफरातफरी का माहौल खड़ा कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.