मोबाइल छीना तो महज 13 साल की बच्ची ने मां को मारने की रची साजिश, आपको डरा देगी यह खबर

Updated on 19-06-2023 07:25 PM
अहमदाबाद: पश्चिम अहमदाबाद में रहने वाली 45 वर्षीय कोमल परमार (बदला हुआ नाम) को एक दिन चीनी में कुछ अजीब सा नजर आया। उन्होंने चीनी को सूंघने के बाद उसे फेंक दिया। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। वह हैरान थीं कि किचन के कंटेनर में रखी चीनी में यह क्या था। जब उन्होंने इस पर निगरानी शुरू की तो दंग रह गईं। बाथरूम में भी हमेशा लिबलिबा सा पदार्थ फर्श पर मिलता था। उन्हें पता चला कि उनकी 13 साल की बेटी शक्कर में बाथरूम क्लीनर और फिनायल जैसे पदार्थ मिला रही। महज 13 साल की बेटी का यह बर्ताव उनके लिए बहुत ही चौंकाने वाला था। काउंसलिंग के बाद पता चला कि उनकी बेटी उन्हें मारना चाहती थी क्योंकि वह उसे मोबाइल नहीं देती थीं। वह मोबाइल की एडिक्ट हो चुकी थी।

कोमल को जब बेटी की इस करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने हेल्पलाइन में फोन किया। काउंसलर ने बताया कि हमारी बातचीत से पता चला कि किशोर लड़की माता-पिता को नुकसान पहुंचाना चाहती थी। वह चाहती थी कि वे कीटनाशक युक्त चीनी का सेवन करें या फिसलन वाले फर्श पर फिसलें और सिर में चोट लगें। हमें पता चला कि मां ने कुछ दिन पहले उसका फोन छीन लिया था।

मां ने छीन लिया था मोबाइल

अभयम 181 महिला हेल्पलाइन की एक काउंसलर ने कहा कि जब मां ने बेटी से फोन छीना तो वह हिंसक हो गई। चिल्लाने लगी, जिद करने लगी। इस दौरान मां ने उसे पीटा और आगे से कभी मोबाइल न देने की चेतावनी दी।

पूरी रात मोबाइल पर बिताती थी बेटी

माता-पिता ने काउंसलर को बताया कि लड़की लगभग पूरी रात फोन पर बिताती थी, ऑनलाइन दोस्तों के साथ चैट करती थी या सोशल मीडिया पर रील या पोस्ट देखते हुए समय बिताती थी। इससे वह पढ़ाई से दूर हो गई। किसी से भी मिलती-जुलती नहीं थी। पुरा समय सिर्फ मोबाइल पर ही बिताती थी।

लाड़-प्यार में लाकर दिया था मोबाइल

माता-पिता भौचक्के रह गए क्योंकि उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया की कल्पना नहीं की थी। काउंसलरों ने कहा कि वे अधिक हैरान थे। बच्ची अपने माता-पिता की बहुत प्यारी और लाडली है क्योंकि वह उनकी शादी के 13 साल बाद हुई। वह उनकी इकलौती संतान है। शुरू में वह उसे रोता नहीं देख सकते थे। उसकी सारी डिमांड पूरी करते। उसे मोबाइल भी दिया और धीरे-धीरे पर मोबाइल की अडिक्ट हो गई।

अभयम हेल्पलाइन की समन्वयक फाल्गुनी पटेल ने कहा, लेकिन हेल्पलाइन के साथ यह कोई अकेला मामला नहीं है। 2020 से पहले या कहें कि कोविड महामारी से पहले, हमें एक दिन में बमुश्किल 3-4 कॉल मिलते थे। पिछले कुछ वर्षों में यह एक दिन में लगभग 12-15 कॉल के साथ तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

काउंसलर ने बताया कि अधिक चिंताजनक प्रवृत्ति में बच्चे और किशोर शामिल हैं। कुल कॉल में से, लगभग 20% कॉल 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों से संबंधित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.