Hindenburg रिपोर्ट आए महीना गुजर गया, अब भी लोकर सर्किट में फंसे हैं अडानी के ये शेयर, जानिए अब क्या रह गई कीमत

Updated on 24-02-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पेश हुए आज करीब एक महीना हो चुका है। लेकिन अभी भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पेश होने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। कई शेयर लोअर सर्किट पर फंसे हुए हैं। अडानी टोटल गैस के शेयरों में कल 5 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। यह शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुआ था। यह शेयर लगातार लोअर सर्किट पर बंद हो रहा है। गुरुवार को गिरावट के बाद यह स्टॉक अब 25 जनवरी के बाद से अपने मूल्य का लगभग 80% खो चुका है। बता दें हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए थे। इसमें स्टॉक हेरफेर और कॉर्पोरेट गड़बड़ी का भी आरोप था। इसके बाद से अडानी ग्रुप को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। अडानी ग्रुप के सभी 10 स्टॉक्स में से अडानी टोटल गैस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
लगातार नीचे गिर रहे स्टॉक्स
अडानी ग्रुप के स्टॉक्स लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं। सभी शेयरों में बिकवाली हावी है। अडानी ग्रुप के 10 में से दो और शेयरों में पिछले एक महीने में 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। इन शेयरों में अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी की बात करें तो इसे 73 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी 73 फीसदी नुकसान से थोड़ा सा नीचे हैं। हिंडनबर्ग के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि समूह के सात शेयरों का मूल्यांकन कम से कम 85% ज्यादा है। अहमदाबाद स्थित समूह के बाकी कंपनियों की बात करें तो इसमें अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में पिछले एक महीने में 60 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं छह कंपनियों ने इस समय में अपनी मार्केट वैल्यू का 25% और 44% का हिस्सा खोया है।

अडानी समूह को उठाना पड़ रहा नुकसान


अडानी समूह की 10 कंपनियों में सीमेंट सेक्टर की एसीसी का बाजार मूल्य भी गिरा है। शेयरों की कीमतों में गिरावट आने के साथ कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी कम हुआ है। पिछले एक महीने में अडानी समूह का मार्केट कैपिटलाइजेशन 61.6% या 11.8 लाख करोड़ रुपये घटकर अब 7.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगर इसे डॉलर में देखें तो यह नुकसान 142 अरब डॉलर से थोड़ा ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.