बागेश्वर सरकार की कथा के नाम पर चंदा वसूल रहा था मुस्लिम युवक, शांति भंग करने का केस दर्ज

Updated on 04-09-2024 10:53 AM

 शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में करैरा थाना अंतर्गत ग्राम टीला में बागेश्वर सरकार की कथा के नाम पर अवैध रूप से चंदा वसूली करते हुए पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्राम टीला में दो युवक पहुंचे। युवकों ने करैरा में प्रस्तावित बागेश्वर सरकार की कथा (Bageshwar Sarkar Katha) के नाम पर ग्रामीणों से नगदी सहित अनाज का दान लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मलखान पुत्र फरीद खान, निवासी पुराने थाने के पास करैरा के रूप में हुई। उसके सहयोगी की पहचान कल्ला पुत्र रमेश सोनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले कई दिनों से आसपास के कई गांवों में इसी तरह से चंदा वसूली कर चुके हैं।


पहली बार नहीं हुआ ऐसा

इससे पूर्व बगीचा सरकार में भी भगवान की राम की प्रतिष्ठा के दौरान भी अमन खान इसी तरह से चंदा वसूली करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि दोनों ने कितना अनाज व कितनी नगदी चंदे के रूप में एकत्रित की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.