आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन में नई शुरुआत

Updated on 31-01-2026 12:34 PM

सुकमा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन मानवीय संवेदनाओं के साथ निरंतर प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ  मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में एसबीआई-आरसेटी (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के माध्यम से 30 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

यह पहल केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन युवाओं के जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है, जिन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर शांति और विकास का रास्ता चुना है। जिले में शांति, पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभ यह कार्यक्रम आत्मसमर्पित युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को आवास निर्माण की आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, भवन संरचना, सामग्री प्रबंधन, लागत नियंत्रण एवं कार्यस्थल सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिले में कुशल निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे शासकीय योजनाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.