शेख हसीना के खिलाफ हत्या की कोशिश का नया मामला दर्ज, कुल केस की संख्या हुई 155, मर्डर के ही 136 मामले

Updated on 15-09-2024 04:56 PM
ढाका: बांग्लादेश में पिछले महीने हुई हिंसक झड़प के दौरान एक छात्र की हत्या के प्रयास के आरोप में देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 58 अन्य के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है। मीडिया में रविवार को जारी खबर में यह जानकारी दी गई। देश की पूर्व प्रधानमंत्री (76) के खिलाफ दर्ज मामलों की श्रृंखला में यह नवीनतम मामला है। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार को लेकर छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं।

बांग्लादेश के अंग्रेजी समाचार पत्र 'डेली स्टार' में प्रकाशित खबर में बताया गया कि फहीम फैजल (22) ने यह मामला दर्ज कराया है। फहीम ने दावा किया कि हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने से एक दिन पहले चार अगस्त को दिनाजपुर में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान उसपर गोलियां चलाई गई थीं जिससे वह घायल हो गया था। समय पर उसका उपचार अगर नहीं होता तो वह जिंदा न बच पाता।

हत्या के 136 मामले दर्ज


खबर में बताया गया कि फहीम की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद हसीना के खिलाफ अब तक दर्ज कराए गए मामलों की संख्या 155 हो गई है। जिसमें हत्या के 136, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण के तीन, हत्या के प्रयास के आठ और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। मामले के तहत दर्ज बयान के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर आग्नेयास्त्रों और हथियारों से हमला किया गया था जिसके कारण फहीम को कई चोटें आईं। इस मामले में हसीना, पूर्व सचेतक इकबालुर रहीम और दिनाजपुर सदर उपजिले के अध्यक्ष इमदाद सरकार सहित 59 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शेख हसीना इस समय भारत में मौजूद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.