बालोद जिले में 20 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लिखा जाएगा एक नया अध्याय

Updated on 20-07-2025 02:22 PM

बालोद। बालोद जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने कल 20 जुलाई को जिला प्रशासन की पहल एवं जिलेवासियों की सक्रिय सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही जिले के सभी 05 जनपद पंचायतों एवं 09 नगरीय निकायों के विभिन्न स्थानों पर लगभग 02 लाख पौधों का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का पुनीत कार्य संपादित किया जाएगा। 

जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम हेतु निर्धारित स्थल का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच, प्रवेश द्वार, पौधरोपण हेतु निर्धारित स्थल, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन भी किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जिले के सभी जनपद एवं नगरीय निकायों से जुड़े अधिकारियों से वर्चुअली संपर्क स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होेंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आयोजित इस वृहद एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी डिम्पी बैस एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.