बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

Updated on 24-08-2026 12:38 PM

अम्बिकापुर।  ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के नए अवसरों को अपना रही हैं। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो ग्राम पंचायत की रहने वाली कल्पना सिंह मां महामाया महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। समूह के माध्यम से ऋण लेकर कृषि कार्य को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है। कृषि गतिविधियों से बढ़ती आमदनी के चलते कल्पना सिंह अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

श्रीमती कल्पना सिंह बताती हैं कि उन्होंने अपने समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए का ऋण कृषि कार्य के लिए लिया, जिससे उन्होंने खीरे की खेती शुरू की। वर्तमान में खेत में खीरे की तुड़ाई का कार्य जारी है और फसल से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। वे हर वर्ष समूह के माध्यम से ऋण लेकर मौसम के अनुरूप अलग-अलग सब्जियों एवं फसलों की खेती करती हैं। इनमें बैंगन, टमाटर, खीरा, तरबूज सहित अन्य फसलें शामिल हैं। अलग-अलग कृषि गतिविधियों को अपनाने से उन्हें आय के विविध स्रोत मिले हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

समूह से जुड़कर बदली सोच और आत्मविश्वास

श्रीमती कल्पना सिंह के लिए बिहान से जुड़ना केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी सकारात्मक बदलाव किया है। वे बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले वे अधिकतर घर तक ही सीमित रहती थीं। घर से बाहर निकलने, बाजार जाने और लोगों से बातचीत करने में उन्हें झिझक और संकोच महसूस होता था।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंकिंग, बाजार से जुड़ी गतिविधियों और कृषि व्यवसाय की बारीकियों को समझना शुरू किया। अब वे बिना किसी झिझक के लोगों से बातचीत करती हैं, अपने हित-अहित को समझती हैं और बैंक तथा बाजार से जुड़े कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। पहले जहां उनका दायरा घर और चूल्हा-चैका तक सीमित था, वहीं आज वे कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

कृषि गतिविधियों से ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर कदम

श्रीमती कल्पना सिंह कहती हैं कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समय-समय पर ऋण लेकर अलग-अलग सब्जियों की खेती करने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है। नियमित रूप से कृषि गतिविधियों को अपनाने और मेहनत के बल पर वे अब ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उनमें निर्णय लेने और अपने कार्यों को स्वयं संचालित करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसे आजीविका में बदलने का अवसर मिल रहा है। समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वयं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कल्पना सिंह ने बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से मिले सहयोग और अवसरों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज वे आत्मविश्वास के साथ कृषि कार्य कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण, प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। कल्पना सिंह की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है, जहां समूह से जुड़ाव ने उन्हें घर की चारदीवारी से आगे बढ़ाकर कृषि उद्यमिता, बाजार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.