'आसरा' में पशुओं के लिए बनाया जाएगा नया शेड, गोवंश की देखभाल के लिए बढ़ाए कर्मचारी

Updated on 07-08-2024 12:08 PM
भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में स्थित पशु आश्रय स्थल (आसरा) में आने वाले बीमार पशुओं की अब और बेहतर तरीके से देखभाल हो सकेगी। नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने मंगलवार को आसरा पशुगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अमले को पशुओं के लिए एक अतिरिक्त नया शेड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही हर शिफ्ट में तीन और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस हिसाब से हर शिफ्ट में अब सात कर्मचारी आसरा की साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल करेंगे। पूर्व में मात्र चार कर्मचारी यह काम करते थे।ज्ञात हो कि हाल ही में आसरा पशुगृह में कुछ गोवंशी पशुओं की मौत के मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद प्रशासन चेता और एसडीएम शहर लक्ष्मीकांत खरे ने आसरा पहुंचकर निरीक्षण किया था। वहां सात गौवंश मृत पाए गए थे। नगर निगम आयुक्त ने आसरा का निरीक्षण कर वहां फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं।
आसरा के बाद निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मार्गों के किनारे घास-फूंस की सफाई करने और मिट्टी हटाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रणवीर कुमार, आसरा की प्रभारी डा. सुनीला सरन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.