मध्य प्रदेश में शुरू हुआ नया चलन… शादी के 25, 50 या 75 साल बाद फिर बैंड, बाजा, बारात

Updated on 03-09-2024 10:01 AM

भोपाल। शादी की 25वीं या 50वीं वर्षगांठ मनाने का मतलब अब सिर्फ एक पार्टी करना नहीं रह गया है, बल्कि भव्य जश्न के साथ लंबा समय साथ बिता चुके जोड़े अपने विवाह के क्षणों को फिर से जीवंत कर रहे हैं। इसके लिए वेडिंग प्लानरों की मदद ली जा रही हैं। रिजार्ट बुक कराए जा रहे हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग भी हो रही है।

ऐसे विवाह समारोह दो से तीन दिन चलते हैं। इन आयोजनों में बीते पलों को फिर जीने की तमन्ना होती है, तो कई बार जीवन के शुरुआती संघर्ष के दिनों में विवाह में जोड़े जो हसरतें पूरी नहीं कर सके थे, उन्हें कहीं भव्य तरीके से विवाह समारोह आयोजित कर पूरा कर रहे हैं।

ताकि मन में कोई मलाल न रहे

  • वर्षगांठ के मौके पर शादीशुदा जोड़े का फिर से विवाह करना शहर में एक नए चलन के रूप में उभरा है, जो अक्सर शादी के 25, 50 या 75 साल बाद होता है।
  • इसमें जोड़े को विवाह की सभी रस्में निभानी होती हैं। वह भी वर्षों पहले जब वे शादी के बंधन में बंधे थे, उससे कहीं ज्यादा धूमधाम के साथ।
  • वेडिंग प्लानर की मदद ली जाती है। बारात निकलती है। हल्दी, मेहंदी, संगीत, अंगूठियों का आदान-प्रदान और फेरे जैसी रस्में होती हैं।
  • दुल्हन और दूल्हा ग्रेंड एंट्री लेकर मेहमानों से खचाखच भरे विवाह स्थल में प्रवेश करते हैं। शादी की रस्मों के बाद रिसेप्शन होता है।
  • समारोह दो या उससे ज्यादा दिनों तक चलते हैं। कुछ जोड़े पर्यटन स्थल और दूसरी जगहों पर भी डेस्टीनेशन वेडिंग आयोजित करते हैं।
  • तीन लाख से एक करोड़ तक खर्च

    ऐसे आयोजनों में खर्च तीन लाख से शुरू होकर एक करोड़ तक होता है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी प्रापर्टी चुनते हैं, इवेंट इनडोर है या आउटडोर। आप समारोह को किसी खास थीम पर रखना चाहते हैं या नहीं और मेहमानों की संख्या कितनी है। - राधिका गर्ग, बेंचमार्क इवेंट की वेडिंग प्लानर

    85वीं वर्षगांठ पर मना था दो दिन का जश्न

    वेडिंग प्लानर लकी पांचाल ने बताया कि गत वर्ष ग्वालियर के एक उद्योगपति के पिताजी की शादी की 85वीं वर्षगांठ पर दो दिन का विवाह कार्यक्रम शहर के एक बड़े होटल में हुआ था, जिसमें बारात से लेकर फेरे और विदाई तक हुई थी। एक प्रसिद्ध भजन गायक को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। बड़ा अनोखा आयोजन था, जिसमें एक करोड़ के आसपास खर्च आया था।

    प्री फंक्शन फोटोशूट और वीडियोग्राफी भी

    पाटीदार स्टूडियो के संचालक ओमप्रकाश पाटीदार के अनुसार कार्यक्रमों की खास तौर पर तस्वीरें खींची जाती हैं और वीडियोग्राफी की जाती है। उनका कहना है कि इस चलन के लिए इंटरनेट मीडिया भी कुछ हद तक जिम्मेदार है। लोग अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कुछ अनोखा पोस्ट करना चाहते हैं। वे सब कुछ अलग तरीके से करना चाहते हैं।

    पाटीदार कहते हैं कि उन्होंने पिछले चार सालों में ऐसे कई कार्यक्रमों की शूटिंग की है। हम एक ऐसी टीम का हिस्सा हैं, जो जोड़ों को उनकी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने में मदद करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.