जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Updated on 19-01-2026 11:13 AM

बेमेतरा।  अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास जी के मार्गदर्शन में व श्री मो० जहांगीर तिगाला, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, बेमेतरा, श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा, सुश्री श्रुति साहू, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, बेमेतरा, सुश्री सार्विका चतुर्वेदी, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, बेमेतरा एवं श्रीमान् तुषार बारीक, अतिरिक्त न्यायाधीश, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन, बेमेतरा की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा (सुरक्षित ड्राइविंग और सुरक्षित सफर) एवं ई-चालान के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला के माध्यम से ई-समन, ई-साक्ष्य, ई-चालान एवं सड़क सुरक्षा (सुरक्षित ड्राइविंग और और सुरक्षित सफर) से जुड़े सभी मुद्दों एम०वी० एक्ट और उसके तहत् बनाये गये नियमों में दिये गये सुरक्षा उपायों का पालन न करने के बुरे और गंभीर असर के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम में समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करने कहा गया। उक्त कार्यशाला में श्री मो० जहांगीर तिगाला, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, बेमेतरा द्वारा न्यायालय के समस्त स्टॉफ व थाना के सी०सी०टी०एन०एस० स्टॉफ को ई-समन, ई-चालान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में समस्त न्यायालय में पेपरलेस कार्य होना है जिसके तहत् बेमेतरा जिला न्यायालय के एचजेएस व एलजेएस से एक-एक न्यायालय को चिन्हांकित किया गया है। उक्त न्यायालयों में पूर्णतः पेपरलेस कार्य किया जावेगा तथा थानों से भी ई-चालान ही लिया जायेगा इसलिए अधिक से अधिक संख्या में ई-चालान प्रस्तुत करने एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को इ-चालान प्राप्ति पश्चात् की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त ई-समन, ई-तामिली व ई-साक्ष्य के संबंध में भी जानकारी दिया गया इसके अतिरिक्त सी०सी०टी०एन०एस० स्टॉफ द्वारा ई-चालान, ई-समन, ई-साक्ष्य में आ रहे समस्याओं को निराकरण हेतु उपस्थित  हरीश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा को अपने विभाग स्तर पर समस्याओं का समाधान हेतु उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराने के संबंध में चर्चा किया गया। उक्त कार्यशाला में न्यायालयीन स्टॉफ, समस्त थाना के सी०सी०टी०एन०एस० स्टॉफ की उपस्थिति रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.