योग कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दे रहे शख्स को हार्ट अटैक : तन पर वर्दी, हाथ में तिरंगा था लोग बजाते रहे तालियां, अस्पताल में मौत

Updated on 01-06-2024 12:18 PM

इंदौर के एक योग केंद्र में शुक्रवार को देशभक्ति गीत पर परफॉर्म कर रहे शख्स नाचते-नाचते मंच पर गिर पड़े। वे 'मां तुझे सलाम' गाने पर आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर और हाथ में तिरंगा लेकर प्रस्तुति दे रहे थे। उनके मंच पर गिरने को परफॉर्मेंस का हिस्सा समझकर सामने बैठे लोग तालियां बजाते रहे। तिरंगा दूसरे शख्स ने उठाया और लहराता रहा।

गीत खत्म हुआ तो लोग उनके पास पहुंचे। कुछ सेकेंड इंतजार किया, लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद वे कुछ देर के लिए उठकर बैठ गए और पूछने लगे कि मुझे क्या हो गया? उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां ईसीजी हुआ। चेकअप करने के कुछ देर बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

मामला फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर का है। परफॉर्म कर रहे शख्स का नाम बलविंदर सिंह छाबड़ा था लेकिन लोग उन्हें फौजी कहते थे। छाबड़ा ने अंगदान का फॉर्म भर रखा था। इसकी जानकारी उनका मोबाइल चेक करने पर मिली। इसके बाद मुस्कान ग्रुप के जरिए उनकी आंखें और त्वचा दान की गईं।

अंत्येष्टि के बाद बेटे ने कहा- आर्मी जॉइन नहीं कर पाए थे पिता

छाबड़ा की मौत के बाद सोशल मीडिया समेत योग शिविर आयोजकों और उनके दोस्तों ने यह जानकारी दी थी कि वे रिटायर्ड फौजी थे।​​ लेकिन अंत्येष्टि के बाद उनके बेटे जगजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा, 'पिता का सपना आर्मी जॉइन करने का था। किसी कारण से वे फौज में नहीं जा पाए। लोगों में देशभक्ति का प्रसार करने के लिए वे फौजी जैसी ड्रेस पहनकर परफॉर्मेंस देने लगे तो पूरे शहर में फौजी के नाम से ही मशहूर हो गए। समाजसेवा के लिए कई बार उनका सम्मान भी किया गया।'

जगजीत ने स्पष्ट किया कि उनके पिता करीब 25 साल से फौजी के ड्रेसअप में परफॉर्म करते थे इसलिए लोगों को इस तथ्य की जानकारी नहीं है कि फौज में जाने का सपना उनका किसी कारण से अधूरा रह गया था।

2008 में हुई थी छाबड़ा की बायपास सर्जरी

शिविर आयोजक डॉ. आरके जैन ने दैनिक भास्कर को बताया कि योग मित्र संस्था के सहयोगी राकेश चौधरी के जरिए बलविंदर सिंह छाबड़ा और उनके साथी 31 मई को पहली बार योग शिविर में आए थे। वे मुख्य रूप से लाफ्टर और वेट लॉस योगा कराते थे।

बलविंदर ने सुबह 6.20 बजे प्रस्तुति दी। कहा कि सबसे पहले दो देशभक्ति गीत गाऊंगा और डांस करूंगा। उसके बाद मेरे साथी लाफ्टर का कार्यक्रम आगे बढ़ाएंगे। लेकिन पहली प्रस्तुति के दो मिनट के भीतर ही वे स्टेज पर गिर गए। हमें लगा कि यह प्रस्तुति का हिस्सा है। 2008 में छाबड़ा की बायपास सर्जरी हुई थी।

शिविर में शहरभर से आते हैं योगाचार्य और ट्रेनर

जैन ने बताया कि निशुल्क योग शिविर में शहरभर के अलग-अलग योगाचार्य आते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। शिविर में स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर आदि कॉलोनियों के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यही वजह है कि सुबह 6.15 से 7.15 तक शिविर लगाया जा रहा है।

क्या होता है सीपीआर?

सांस या धड़कन रुकने की स्थिति में प्राथमिक रूप से कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (Cardiopulmonary Resuscitation-CPR) किया जाता है। इसमें मुंह से सांस देकर या सीना दबाकर हार्ट को एक्टिव किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.