भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा करोड़ों की लागत से बना स्कूल...

Updated on 02-07-2024 05:31 PM

बिलाईगढ़। करोड़ो रुपए की लागत से निर्मित विद्या के मंदिर ने चंद महीनों में ही भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। जिम्मेदार ठेकेदार और पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही सरकारी सिस्टम को ठेंगा दिखा रहीं है। इसका खामियाजा अब वहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा।
दरसल हम बात कर रहें हैं नवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलटिकरी की। जहाँ  कक्षा 9वी से लेकर 12 वी के लगभग चार सौ से भी अधिक छात्र-छात्राएँ अपनी किस्मत गढ़ेंगे। इस विद्यालय की हालात देखकर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा होना लाजमी हो गया हैं।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शुशील कुमार गुप्ता की मानें तो 3-4 महीने पहले ही पी डब्लू डी विभाग और ठेकेदार द्वारा उन्हें एक करोड़ 22 लाख 16 हजार रुपये की लागत से तैयार विद्यालय भवन हैंड ओवर किया गया हैं। जो अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। विद्यालय के दीवारों पर हुई बड़ी-बड़ी दरारे, टाईल्स के टूटी हुई फर्श, छत से टपकते व रिसते पानी सहित मिट्टी और रेत मिक्स से की गई छत की ढ़लाई चीख-चीखकर भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं। अगर पूरे भवन निर्माण की गुणवत्ता की जाँच की जाए तो ठेकेदार की लायसेंस भी रद्द हो सकता हैं।

वही एक ओर पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ आर के बंछोर अपनी टीम के साथ बेलटिकरी पहुँची, जहां पूरे विद्यालय भवन का  निरीक्षण कर जायजा लिया और सम्बन्धित निर्माण एजेंसी को तत्काल सुधार करने निर्देश दिया। हालाँकि निरीक्षण के दौरान कवरेज करने गये हमारी मीडिया टीम ने जब लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा तो उनके द्वारा ठेकेदार को ही बचाते नजर आया और कहाकि ठेकेदार की लापरवाही तो नहीं कह सकते..लेकिन लापरवाही जरूर हुई हैं। अब ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों से न्याय की क्या उम्मीद रखी जा सकती है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.