मुंगेली में भीषण सड़क हादसा, दो पत्रकार गंभीर घायल

Updated on 15-01-2026 01:24 PM

मुंगेली। मंगलवार रात मुंगेली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक पत्रकार स्वतंत्र तिवारी और उनके साथी पत्रकार इमरान खोखर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.15 बजे दोनों पत्रकार घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पड़ाव चौक के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्रे रंग की ऑल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे साथी पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

रात में ही उन्हें लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन सहित आवश्यक जांच कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को मल्टीपल फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उन्हें निगरानी में रखा गया है।

सीसीटीवी फुटेज में टक्कर के बाद ऑल्टो कार के पलटकर तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर फरार होने की पुष्टि हुई है। कार मुंगेली जिले की बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ पत्रकारों ने इसे साजिश मानते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.