छोटा हाथी ने 4 साल के मासूम को कुचल,मौत

Updated on 22-01-2025 12:38 PM

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया।

इससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3 में रहता है।

उसके पारिवारिक मित्र प्रवीण बंजारे के बेटे की मौत होने पर 21 जनवरी को जय स्तंभ चौक चरोदा स्थित उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम था।

उसकी पत्नी लीमन मांडले उसकी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।

उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे वहां टेंट का सामान लेकर छोटा हाथी वाहन CG 07 AV 8148 आया।

उसका ड्राइवर इतनी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया।

परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हर्ष की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजन सीधे पुरानी भिलाई थाने पहुंचे। उन्होंने रात में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने का कि ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर जानबूझकर दुर्घटना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.