बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार की है, जब सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग पर निकली थी।
घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह नक्सली हमला बासागुड़ा थानाक्षेत्र के पुन्नूर में हुआ। घायल जवान की पहचान आशीष नाग के रूप में हुई है जो दंतेवाड़ा DRG में पदस्थ हैं। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जवान की संयुक्त टीम रविवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए स्पाइक की चपेट में आकर जवान घायल हो गया। इस बीच, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नंबर-1 कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘वाटेवागु” 20 दिसंबर को स्थापित किया गया। यह कैंप नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा। आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी इससे राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही मिल सकेगी। शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…