आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किशोरियों के लिए विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated on 31-05-2025 01:26 PM

कोंडागांव।  मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (।।ड) में किया गया, जिनका उद्देश्य समुदाय स्तर पर किशोरियों हेतु गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस वर्ष का थीम श्रूढ़ियों को तोड़ें, मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाएँश् इस बात पर जोर देता है कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी चुप्पी, शर्म और गलतफहमियों को खत्म किया जाना चाहिए।

इसका प्रमुख उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता की जानकारी देना, स्वच्छ और सुरक्षित प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक कलंक और दुर्भावना को दूर करना और समुदाय, विशेषकर माता-पिता और शिक्षकों को शामिल कर, सहयोगी वातावरण बनाना।

इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र मेडिकल ऑफिसर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक और समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी.।छड और काउंसलर द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और संक्रमण से बचाव पर मार्गदर्शन दिया गया।

खुली चर्चा एवं संवाद सत्र में समुदाय के पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हुए, जिससे यह संदेश गया कि मासिक धर्म सिर्फ सड़कियों का नहीं, पूरे समाज का विषय है। स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों की भागीदारी शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के बीच इंटरएक्टिव गतिविधियाँ आयोजित की गई।

इससे सम्बन्ध में पोस्टर, बैनर, स्टिकर और हैंडबुक्स के माध्यम से सरल भाषा में संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में राज्य, जिता एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ, मितानिन महित्ता स्व-सहायता समूह, ने भी सक्रिय भागीदारी की। यह भागीदारी न सिर्फ स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तक सीमित रहीं, बल्कि पूरे समाज ने इस विषय को गंभीरता से लिया।

हर लड़की को मासिक धर्म के दौरान पूर्ण स्वच्छता और आत्मसम्मान का अधिकार मिले। इसके लिए समुदाय को साथ ताना ज़रूरी है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीपी ने आम जनता से अपील किया है कि मासिक धर्म को लेकर समाज में खुला संवाद करें। लड़कियों को सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प उपलब्ध कराने में सहयोग दें। स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों को सहयोग करें ताकि कोई भी किशोरी जानकारी और संसाधनों से वंचित न रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.