सुगम व्यवस्था, संतुष्ट किसान ऑनलाइन टोकन और समयबद्ध प्रक्रिया से आसान हुआ धान विक्रय

Updated on 16-12-2025 01:28 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और किसान केंद्रित बनाया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस प्रणाली से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ-साथ हर चरण में सहयोग और सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे धान विक्रय को लेकर किसानों में भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

कोरबा जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में इन दिनों सक्रियता और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। किसान तय समय पर केंद्रों में पहुंचकर सहजता से धान का विक्रय कर रहे हैं। समयबद्ध टोकन व्यवस्था, ऑनलाइन पंजीयन, व्यवस्थित तौल, भुगतान की स्पष्ट प्रक्रिया और केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं ने पूरी व्यवस्था को सरल बना दिया है। इन प्रबंधों के कारण किसानों को अनावश्यक इंतजार या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था की प्रभावशीलता करमंदी गांव के कृषक  नारायण प्रसाद के अनुभव से स्पष्ट होती है। वे आज दूसरी बार अपना धान लेकर भैंसमा उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां इस बार उन्होंने 48 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया। इससे पहले वे पहली पारी में 50.20 क्विंटल धान बेच चुके हैं। इस प्रकार इस खरीफ सीजन में उन्होंने कुल लगभग 98.2 क्विंटल धान का विक्रय किया है। लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री प्रसाद ने मेहनत और बेहतर प्रबंधन से अच्छी पैदावार प्राप्त की है।

श्री प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक रही। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था से उन्हें किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। उनके पोते  सुनील यादव ने टोकन तुंहर ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे निर्धारित तिथि पर सीधे उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान विक्रय संभव हो सका। उन्होंने यह भी साझा किया कि पिछले वर्ष उन्होंने 84 क्विंटल धान का विक्रय किया था और सरकार से समय पर प्राप्त भुगतान का उपयोग उन्होंने खेतों की मरम्मत और कृषि सुधार कार्यों में किया। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस वर्ष की बेहतर फसल के रूप में सामने आया। यह अनुभव दर्शाता है कि सरकार की नीतियां किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उनकी कृषि क्षमता को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं। धान विक्रय के दौरान  नारायण प्रसाद और उनके पोते ने उपार्जन केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उनके अनुसार धान विक्रय की सभी प्रक्रिया स्पष्ट रही तथा अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहा, जिससे किसानों को सम्मान और विश्वास का अनुभव हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय की सराहना करते हुए कहा कि किसान हित में लगातार अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों को मेहनत का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सरकार ने खेती को मजबूत आधार दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो और धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, डिजिटल प्रक्रियाएं और पारदर्शी भुगतान प्रणाली इस दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं। पूरे प्रदेश में संचालित यह व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि सुदृढ़ नीति, सक्रिय प्रशासन और संवेदनशील नेतृत्व के माध्यम से किसानों का विश्वास और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.