आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सशक्त कदम

Updated on 02-07-2025 01:42 PM

कोरबा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देश के आम नागरिकों के लिए न केवल स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह आर्थिक सशक्तिकरण का भी सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन को  रियायती दरों पर घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे वे खुद की बिजली जरूरतें पूरी कर सकें और बिजली बिलों से राहत पा सकें।

कटघोरा निवासी  गोरे सिंह राजपूत ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। पहले जहां हर माह उन्हें ढाई से तीन हजार बिजली बिल चुकाना पड़ता था, अब मासिक बिजली बिल लगभग शून्य है। योजना का लाभ लेकर श्री राजपूत  अपनी घरेलू विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली पैदा कर रहे हैं, साथ ही बिजली बिल के भुगतान की राशि की बचत कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह न केवल आर्थिक राहत है, बल्कि बिजली जैसी महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पादन में अपनी अहम योगदान दे रहें है। यह पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना  एक नई सोच की शुरुआत है,  “बिजली बनाओ, बचत बढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ।“

हितग्राही श्री राजपूत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के बेहतर  विकल्प एवं हरित ऊर्जा के प्रमुख स्रोत सौर ऊर्जा को अपनाने का निश्चय किया। सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी लाभदायक है। इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नही होता। प्रकृति को हानि नही पहुँचती।  

हितग्राही श्री राजपूत ने योजना से हो रहे लाभ के बारे में बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद से उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। यह योजना मेरे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हर माह की बचत से भविष्य की योजनाओं को साकार करना भी संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके द्वारा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया गया था, कुछ ही दिनों में विभागीय स्वीकृति के बाद उनके छत पर 1.95 लाख रुपए  की लागत से 3 किलोवाट का सोलर पैनल लग गया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। लाभार्थी  गोरेसिंह राजपूत की इस पहल से न सिर्फ उनका जीवन आसान हुआ है, बल्कि यह प्रेरणा बन गई है अन्य स्थानीय निवासियों के लिए भी, जो अब इस योजना के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अपने घरों को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.