कॉलेज में बैडमिंटन खेल रही थी छात्रा, अचानक गिरी और हार्ट अटैक से मौत... 18 की उम्र में ऐसा हादसा

Updated on 02-12-2023 01:23 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 18 वर्षीय बीएससी की छात्रा अपने कॉलेज में बैडमिंटन खेलते वक्त अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ी। अस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में इसे लेकर दहशत है। वहीं परिजन का रो-रो होकर बुरा हाल है।

आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने पहुंचाया जिला अस्पताल
शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन स्थित गीता वाटिका के रहने वाले राजेश मिश्रा की 18 वर्षीय पुत्री गौरी मिश्रा जो डीएवी डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को दोपहर बाद कॉलेज परिषद में बैडमिंटन खेलने के दौरान अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ी, यह देख छात्र छात्राओं के बीच कोहराम मच गया। शोर सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण कारण कार्डियक अरेस्ट(हार्ट अटैक) बताया जा रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। वहीं बिटिया की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि हंसती खेलती अच्छी भली वह कॉलेज गई थी। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया?

छात्र-छात्राओं का आरोप- कॉलेज प्रबंधन की देरी से हुई मौत
वहीं छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि, स्कूल प्रबंधन की देरी की वजह से गौरी की डेथ हुई है, यदि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उसकी मौत नहीं हुई होती, मूर्छित होने के बाद से काफी देर तक वह स्कूल परिसर में ही रही, बाद में उसे बाइक से अस्पताल ले जाया गया। वहीं छात्रों का यह भी आरोप है कि काफी देर तक अस्पताल में भी स्कूल प्रबंधन के लोग नहीं पहुंचे थे।

क्या कहना है कॉलेज प्रबंधन का
वहीं छात्रों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में कॉलेज प्रबंधक प्रोफेसर शैल पांडेय का कहना है कि ट्रैफिक जाम की वजह से छात्रा को बाइक से अस्पताल ले जाया गया था ताकि उपचार में देरी न हो, समय से उसका उपचार हो सके लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं अस्पताल में भर्ती छात्र को देखने कॉलेज के कर्मचारी और मैं खुद पहुंची थी।

हार्ट अटैक से लगातार हो रही युवाओं की मौत खड़ा कर रही सवाल
आपको बता दें कि इस समय लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें कम उम्र के युवा कार्डियक अरेस्ट का शिकार होकर असमय ही अपनी जान गवा रहे हैं, जो मेडिकल साइंस के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है? अभी 15 दिन पहले ही देवरिया के रेलवे अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय युवा डॉक्टर अभिषेक कुमार की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अपने मित्रों से मिलने के दौरान अचानक मौत हो गई थी, इसके पूर्व भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर
इस बारे में वरिष्ठ कार्डियक स्पेशलिस्ट नवनीत जयपुरिया का कहना है कि युवाओं में इस तरह की मौत का कारण उनकी लाइफ स्टाइल, अत्यधिक जिम और पोस्ट कोविड के बाद बॉडी में आए विभिन्न प्रकार के बदलावों की वजह से भी ऐसी मौतें हो रही है।

युवाओं को खुद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक जिम से बचें और अपने जीवन शैली में बदलाव करें। इसके साथ ही हेल्दी डाइट ले। जिम संचालकों द्वारा प्रोवाइड कराए जा रहे फूड सप्लीमेंट को बिना किसी डाइटिशियन की सलाह के इस्तेमाल ना करें और समय पर अपना बॉडी चेकअप कराएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.