रेत से लदे ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल, एक की मौत, दो गंभीर

Updated on 01-06-2025 05:50 PM

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के धोराबाठा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर को रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिसमें अक्षय कश्यप नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि अक्षय का शव ट्रेलर के पहिए में फंस गया और शरीर दो हिस्सों में बंट गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अक्षय कश्यप कसडीहा गांव का निवासी था और शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ पाली आया था। दोपहर को काम खत्म करने के बाद तीनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। परिजनों को ट्रेलर मालिक द्वारा एक लाख रुपये और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। परिजनों ने बताया कि अक्षय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और वही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.