एक पेड़ माँ के नाम: जय हरीतिमा महिला समिति की सदस्यों ने रोपे कटहल-चम्पा के पौधे

Updated on 24-07-2024 05:52 PM

रायपुर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जय हरीतिमा महिला समिति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल ने एक कटहल और एक चम्पा का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की अन्य सदस्यों ने भी कटहल और चम्पा के पौधे रोपित किये।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती चंदेल ने इस अवसर पर रोपित पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा का आव्हान करते हुए समिति की सदस्यों को इसका संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर वेस्ट मटेरियल से पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। समिति की सदस्य महिलाओं ने प्रतियोगिता में वेस्ट मटेरियल से बनाए गए  सुंदर-सजीले पॉट्स का प्रदर्शन किया। पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता की विनर डॉ. सविता तिवारी रहीं। श्रीमती जागृति राणा और श्रीमती निशा वर्मा को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि श्रीमती प्रकृति श्रीवास्तव और श्रीमती सपना वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा, सचिव श्रीमती ज्योति वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) ज्योति भट्ट, सहसचिव श्रीमती कनक खोखर, खेल प्रभारी प्रकृति श्रीवास्तव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्याएं मौजूद थीं। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. हेमन्त पाणिग्रही तथा डॉ. जी.एल. शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.