एक पेड़ मां के नाम के तहत् किया गया पौधारोपण

Updated on 09-07-2024 06:15 PM

धमतरी। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिले के धमतरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को ’एक पेड़ मां के नाम’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर सभी ग्राम पंचायतों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए ’’एक पेड़ मां के नाम’’ लगाने की अपील लोगों से की है।

इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरतुली अमृत सरोवर तालाब, पोटियाडीह अमृत सरोवर तालाब, अरौद डू अमृत सरोवर तालाब, चिखली अमृत सरोवर तालाब, झूरानवागांव मिश्रित वृक्षारोपण कार्य, झूरानवागांव चारागाह एवं वृक्षारोपण बिजनापुरी चारागाह एवं वृक्षारोपण, अरौद (ली) चारागाह, देवपुर महानदी किनारे वृक्षारोपण एवं फेसिंग कार्य., सारंगपुरी वृक्षारोपण एवं चारागाह हंकारा अमृत सरोवर तालाब बलियारा मिश्रित वृक्षारोपण कार्य, बोडरा सा अमृत सरोवर तालाब, पीपरछेडी (गा) मिश्रित वृक्षारोपण कार्य, बागतराई अमृत सरोवर तालाब, बागतराई चारागाह एवं वृक्षारोपण, कुर्रा अमृत सरोवर तालाब, कोड़ेगांव रै, अमृत सरोवर तालाब, मोंगरागहन अमृत सरोवर तालाब, भोयना अमृत सरोवर तालाब रीवागहन चारागाह एवं वृक्षारोपण, लोहरसी मिश्रित वृक्षारोपण, देवरी मिश्रित वृक्षारोपण कार्य, अमृत सरोवर तालाब, संबलपुर अमृत सरोवर तालाब एवं चारागाह, सेहराडबरी अमृत सरोवर तालाब, कंडेल अमृत सरोवर, परेवाडीह मिश्रित वृक्षारोपण कार्य मुक्तिधाम, बोरिदख़ुर्द कुटीर के पास वृक्षारोपण कार्य, लिमतरा अमृत सरोवर तालाब, भोथली अमृत सरोवर तालाब, उड़ेना चारागाह एवं वृक्षारोपण, कलारतराई अमृत सरोवर तालाब, दर्री अमृत सरोवर तालाब, मड़ाईभाठा अमृत सरोवर तालाब, रांवा चारागाह एवं वृक्षारोपण, तरसींवा अमृत सरोवर तालाब, चारागाह एवं वृक्षारोपण, खरेंगा अमृत सरोवर तालाब में नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुना, आम, जामुन, अमरुद, सीताफल, नीबू, कटहल, जैसे छायादार पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने हेतु प्रोत्साहित करने कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.