पुल से नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की हुई मौत

Updated on 01-09-2024 01:33 PM

कोरबा। कोरबा के पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरी ट्रक बिलासपुर से दीपका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना दी। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड भी नहीं था।

जिस वजह सेण चालक को समझ नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले भारी बारिश होने के कारण पुल के ऊपर से पानी जा रहा था।

एक युवक पुल को पार कर रहा था, उसे पुल का अंदाजा नहीं हुआ। उसकी बहाने से मौत हो गई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही इस पुल पर एक ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार हो रहा है हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.