मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली ढेर

Updated on 04-02-2025 12:37 PM

कांकेर। सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। सोमवार सुबह घटना स्थल का सर्च करने पर एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव एवं एक नग एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत डीआरजी एवं बीएसएफ का संयुक्त बल प्रतिबंधित नक्सली संगठन उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रविवार 2 फरवरी को नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी।

अभियान के दौरान पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दोपहर 12:30 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई, मुठभेड़ लगभग 6 घंटे तक जारी रही, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली अपने आप को कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए।

इस दौरान इलाके में अंधेरा हो जाने से जवान रात भर जंगल में ही मौजूद रहे। आज सुबह इलाके की सर्चिंग के दौरान इस मुठभेड़ में मारे गये एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव एवं एक एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, मृत नक्सली कैडर की पहचान स्थापित की जा रही है। जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी दी जावेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.