बस्तर पंडुम में दिखी जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक

Updated on 20-03-2025 01:26 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में बस्तर पंडुम 2025 का  विकासखंड स्तरीय आयोजन स्वामी विवेकानंद परिसर, सुकमा में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह उत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को उजागर करने के साथ ही स्थानीय समुदाय को अपनी परंपराओं और विरासत को संजोने का अवसर भी प्रदान कर रह है।

बस्तर पंडुम परंपरा और विकास का संगम

कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे कहा कि ने जनजातीय कला और संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में लगभग 68 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है, जो अपनी अनूठी परंपराओं, रीति-रिवाजों और कला-कौशल के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम परंपरा और विकास का संगम है।

अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बस्तर पंडुम से की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का और स्थानीय समुदाय के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस आयोजन ने जनजातीय समुदायों को अपनी कला और परंपराओं को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, जिससे उनकी सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूती मिलेगी।

जनजातीय कला और व्यंजनों की मनमोहक प्रस्तुति

उत्सव के दौरान ग्राम पंचायतों से आईं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा पारंपरिक व्यंजनों और पेय पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉलों में स्थानीय व्यंजनों की विशेषता को दर्शाते हुए चपड़ा चटनी, टोप्पो भेंडा, इमली चटनी जैसी पारंपरिक स्वादिष्ट चीज़ों को प्रदर्शित किया गया, जिससे अतिथियों एवं नागरिकों को बस्तर की पारंपरिक पाक-कला से रूबरू होने का अवसर मिला।

पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य की मनमोहक छटा

उत्सव के दौरान प्रतिभागियों को उनकी पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में देखा गया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल और भी अधिक रंगीन और आकर्षक बन गया। लोक कलाकारों ने बस्तर के प्रचलित महुआ लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

सात विधाओं में जनजातीय कला का प्रदर्शन

बस्तर पंडुम 2025 में सात प्रमुख विधाओं के माध्यम से जनजातीय कला-संस्कृति को प्रदर्शित किया गया, जिनमें जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय नाट्य वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूष , जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला ,जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थ शामिल थे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें वेशभूषा में ग्राम पंचायत चिकपाल, वाद्य यंत्र में ग्राम पंचायत बुड़दी , लोक नृत्य में ग्राम पंचायत गुफड़ी, व्यंजन एवं पेय पदार्थ में ग्राम पंचायत मानकापाल, लोकगीत में ग्राम पंचायत पोंगभेज्जी, लोक नाट्य में ग्राम पंचायत कोर्रा और शिल्प कला में ग्राम पंचायत डोडपाल शामिल है। इस अवसर जनप्रतिनिधियों धनीराम बारसे, जनपद पंचायत सुकमा अध्यक्ष संतोष ईड़ो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जनपद पंचायत सदस्यों में श्रीमती ज्योति मुचाकी, आयताराम मांडवी,  देवा माड़वी, दशरथ कुमार नायक के साथ ही जनप्रतिनिधि दिलीप पेद्दी सहित  डिप्टी कलेक्टर सुमित कुमार ध्रुव,  आदिवासी विकास विभाग एवम् जनपद पंचायत सुकमा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.