नेवता भोज से बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की अनूठी पहल

Updated on 11-01-2025 12:26 PM

कोंडागांव। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों को सामुदायिक भागीदारी के तहत गर्म एवं पोषण आहार दी जाती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और समर्पित नेतृत्व में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य से इस योजना के तहत राज्य में श्नेवता भोजश् पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।  

इसी कड़ी में शुक्रवार को कोंडागांव जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल, बम्हनी में नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राम गोपाल सिंह और प्रधान अध्यापक सुखराम मरकाम के नेतृत्व में स्कूल के 372 बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। कार्यक्रम में बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे, जिनमें अजय परिहार, नरसिंह ठाकुर, रयमती सोरी, सुदनी मंडावी शामिल थे। इस दौरान उप प्राचार्य दीपांशु प्रसाद, व्याख्याता देवेन्द्र सिंह यादव और अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।  

नेवता भोज में क्या मिला?  

नेवता भोज के अंतर्गत बच्चों को चावल, दाल, मटर, पत्तागोभी की सब्जी, पूड़ी, खीर, पापड़ और अचार परोसा गया। इस संतुलित भोजन का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक पोषण प्रदान करना है, जिससे वे स्वस्थ और सशक्त बन सकें।  

नेवता भोज कुपोषण के खिलाफ मजबूत कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेवता भोज पहल की परिकल्पना इस विचार के साथ की कि राज्य के बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत स्कूल स्तर पर नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इससे न केवल बच्चों की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।  

नेवता भोज में बढ़ रही सामुदायिक भागीदारी

कार्यक्रम में पालकों ने नेवता भोज की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक वरदान बताया। शिक्षकों ने भी इस पहल को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों के लिए भोजन वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में हाथ बटाया। इस पहल में सामुदायिक सहभागिता भी बढ़ रही है। इसमें कई शिक्षक, ग्रामीण सहित कई नागरिक गण अपने खास अवसरों पर न्यौता भोज का आयोजन कर इसे यादगार बना रहे हैं।

नेवता भोज से राज्य सुपोषण की ओर अग्रसर

नेवता भोज पहल राज्य में कुपोषण को दूर करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह प्रयास शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक विकास हो रहा है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता भी बढ़ रही है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.