एक वीडियो कॉल और करीना कपूर-आमिर खान बनने की कोशिश... 'इडियट' डॉक्टर और झाड़ूवाली ने कर डाला कांड

Updated on 01-12-2023 12:56 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना की एक डॉक्टर को थ्री इडियट सिनेमा की तरह करीना कपूर बनने का शौक चढ़ गया। उसने अपनी झाड़ू वाली को आमिर खान बनाने की सोच कर काम पर लगा दिया। लेकिन यहीं उसने एक बड़ा कांड कर दिया। एक ऐसा कांड जिसने एक नवजात बच्चे की की जान ही ले ली। पूरा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड के एक निजी नर्सिंग होम से जुड़ा है। यहां लापरवाही से एक नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक यहां की डॉक्टर ने घर में बैठकर मोबाइल वीडियो कॉल से झाडू लगानेवाली के सहारे डिलीवरी कराई थी। डॉक्टर और झाड़ू लगानेवाली की लापरवाही की वजह से ही बच्चे के जन्म के बाद जान चली गई।

करीना कपूर बनने चली थी डॉक्टर

आरोप है कि बच्चे की नाभी काटने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी खबर की गई और इसके बाद नर्सिंग होम के 3 स्टाफ को गिरफतार कर लिया गया। बताया जाता है हर्षित पॉली क्लिनिक में तरकरिया बाजार के रहने वाले रविशंकर की पत्नी जूली कुमारी को लाया गया था। गुरुवार के दिन लेबर पेन होने के कारण वो हर्षित पॉली क्लिनिक में भर्ती हुई। क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता ने एक मोटी रकम लेने के बाद उसे अपने क्लिनिक में भर्ती कर लिया। भारती के तुरंत बाद कंचन लता जूली को अपने अस्पताल में साफ सफाई करने वाली एक दाई के हवाले कर के कहीं चली गई।


झाड़ूवाली से करवाई डिलिवरी

डॉक्टर के तुरंत जाने के बाद उसे महिला को तेज लेबर पेन हुआ और उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जब नवजात शिशु जन्म ले रहा था, उसी वक्त अस्पताल में साफ सफाई करने वाले एक महिला के साथ एक नर्सिंग होम के स्टाफ मौजूद थे। उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर कंचन लता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने क्लिनिक में काम कर रही साफ सफाई वाली सुनीता और स्टाफ को बतलाने लगी कि बच्चा कैसे जन्म लेगा और कैसे बच्चे की नाभि से जुड़ी नली को काटना है।

चली गई नवजात की जान

सही जानकारी और अनुभव नहीं रहने के वजह से क्लिनिक में काम कर रहे स्टाफ और झाड़ूवाली सुनीता ने बच्चे की नाभि की जगह गलती नली काट दी। इसके बाद बच्चे ने तड़पना शुरू कर दिया और कुछ ही मिनट बाद बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। नवजात मृतक के परिजनों ने बताया कि हर्ष पॉली क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता केवल पैसे लेने के लिए गुरुवार की दोपहर क्लिनिक में आई थी। इसके बाद उसने वो किया जिसकी उम्मीद नहीं थी। दानापुर पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.