पाली में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

Updated on 22-01-2026 12:07 PM

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा   कुणाल दुदावत के  निर्देशानुसार, स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत आज  शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में एसआईआर 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस  के उपलक्ष्य में भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

यह रैली महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करना था।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:

संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. लाजरस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनके द्वारा मतदान किया जाना अनिवार्य है।

रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. प्रभारी कुमारी वर्षा लकड़ा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस एम्बेसडर ईशा एवं सोम सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। रैली के दौरान छात्राओं ने 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.