दिल्ली में दार्जीलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने दिल्ली में 7 दिन तक किया दुष्कर्म

Updated on 07-02-2024 12:08 PM

दिल्ली में दार्जीलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने दिल्ली में 7 दिन तक रेप किया। आरोपी ने न केवल पीड़ित को पीटा, बल्कि गर्म दाल डालकर टॉर्चर भी किया। घटना 30 जनवरी को सामने आई थी। दिल्ली के नेब सराय पुलिस स्टेशन में कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसका पति पीट रहा है।

इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां पीड़ित महिला को बचाया और एम्स पहुंचाया। महिला के शरीर पर चोट के 20 निशान पाए गए। पुलिस ने आरोपी को 2 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पारस (28) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है और दिल्ली में एक होटल में कुक था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (रेप) और 377 (अननैचुरल सेक्स) के तहत मामला दर्ज किया है।

नौकरी के लिए बेंगलुरु जा रही थी महिला
पुलिस को महिला ने बताया कि महिला को नौकरी के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में बेंगलुरु पहुंचना था। उसकी ट्रेन दिल्ली से होकर जानी वाली थी, इसलिए उसने पारस से मिलने का फैसला किया।

पारस ने महिला को दिल्ली में ही रोक लिया और यही नौकरी ढूंढने में मदद के करने के लिए भी कहा। इसके बाद महिला दिल्ली में ही किराए के एक मकान में पारस के साथ रहने लगी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते गए, आरोपी ने महिला को टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

पीड़ित 3-4 महीने से आरोपी के संपर्क में थी
पुलिस ने बताया कि महिला साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के राजू पार्क में किराए के मकान में पारस के साथ करीब एक महीने से रह रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग की रहने वाली है। वह फोन कॉल के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। महिला और पारस में दोस्ती हो गई। महिला 3-4 महीनों से पारस के संपर्क में थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.