6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Updated on 15-12-2025 12:54 PM

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम टेका में सुबह भोर में सघन रेड कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम टेका में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई का निर्णय लिया। आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 की सुबह भोर में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदिग्धों के घरों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदेही महिला कमला निषाद के घर दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए तलब किया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया और वह अवैध शराब के संबंध में आनाकानी करती रही। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा लगातार और सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अवैध महुआ शराब अपने घर में रखना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद आरोपी महिला ने अपने घर के आंगन से करीब 6 लीटर महुआ शराब निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस द्वारा मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान कमला निषाद पति रामप्यारी निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम टेका कुधरीपारा थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में सफलता मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.