नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Updated on
29-06-2025 10:08 PM
दुर्ग। जिले में सहकारी बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती से 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नंदिनी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ज्योति साहू, निवासी अहिवारा, ने पुलिस को बताया कि आरोपी जयकुमार वर्मा ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए उसे सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उसने 2023 से 2024 के बीच किश्तों में कुल 6 लाख रुपये नगद लिए।
जब काफी समय बीतने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही पैसा लौटा, तब ज्योति ने जबरन पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उसे 10 और 12 मई 2025 को दो चेक (दो लाख रुपये के) दिए। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए।
मामले में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जयकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से पहले संबंधित व्यक्ति और प्रक्रिया की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…